कीचड़मय सड़क पर ग्रामीणों का अनोखा विरोध, धान रोपकर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

कच्ची सड़क पर फैला कीचड़

ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी सड़क पर धान रोपकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा मधेपुरा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

मधेपुरा: पीरनगर पंचायत के अंतर्गत ललिया गांव के वार्ड संख्या-4 स्थित लालजी टोला में वर्षों से जर्जर कच्ची सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को अपराह्न में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों ने कीचड़ से भरी सड़क पर धान रोपकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि लालजी टोला की यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है. हल्की बारिश होते ही सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस विरोध में नागेश्वर मंडल, झकस मंडल, विजेंद्र मंडल, सुलो मंडल, सीरीकांत मंडल, मुकेश मंडल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन