निबंधन के लिए उमड़ी मजदूर-मिस्त्री की भीड़

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में मंगलवार को मजदूर-मिस्त्री निबंधन योजना के तहत निबंधन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. समाहरणालय परिसर स्थित उद्योग भवन कार्यालय परिसर में श्रम विभाग द्वारा शिविर का आयेाजन किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि अगले मंगलवार को शिविर उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में लगाया जायेगा. पुन: तीसरे मंगलवार को […]
मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में मंगलवार को मजदूर-मिस्त्री निबंधन योजना के तहत निबंधन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. समाहरणालय परिसर स्थित उद्योग भवन कार्यालय परिसर में श्रम विभाग द्वारा शिविर का आयेाजन किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि अगले मंगलवार को शिविर उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में लगाया जायेगा. पुन: तीसरे मंगलवार को मधेपुरा में शिविर लगाया जायेगा. सुबह दस बजे से लगाये गये इस शिविर में इस दौरान मजदूरों द्वारा फार्म जमा लिया गया. अधिकारी फार्म की बारीकी से जांच कर रहे थे, ताकि कोई भी फार्म रद न हो. इस योजना के तहत कुशल तथा अकुशल मजदूर का निबंधन किया जा रहा है ताकि इन्हें बीमा का लाभ दिया जा सके. शिविर में श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के अलावा मुरलीगंज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शीला कुमारी, मनोज कुमार एवं संजीव कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










