2.118 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
2.118 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

2.118 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

मधेपुरा.

सदर प्रखंड क्षेत्र से पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को 2.118 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने कह कि सूचना मिली थी कि मुरहो थाना क्षेत्र के बिरेली बाजार वार्ड आठ निवासी बौकू राम के घर में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जाती है. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने बौकू राम के घर में छापेमारी की, जहां से 2.118 किलो गांजा, 10,190 रुपये नकद तथा एक मोबाइल बरामद हुआ. मौके से पुलिस ने बौकू राम व बादल कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों बिरेली बाजार का निवासी है. इस मामले में मुरहो थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज कर कार्रवाई की गयी है. छापेमारी दल में भर्राही थानाध्यक्ष अरमोद कुमार, शिवनाथ यादव, संजीव कुमार, राम उदय कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन