अलग-अलग जगहों पर तीन घर जले, लाखों की हुई क्षति
Updated at : 06 Nov 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारखंड : थाना के रहटा व टैंगराहा सिकयाहा पंचायत में अलग-अलग आगजनी की घटना में तीन लोगों का घर जल गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रहटा पंचायत के वार्ड दो निवासी नटाय यादव उर्फ धनेश्वर यादव व टैंगराहा सिकयाहा पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी रमेश ठाकुर के घर में पशु के लिए […]
विज्ञापन
कुमारखंड : थाना के रहटा व टैंगराहा सिकयाहा पंचायत में अलग-अलग आगजनी की घटना में तीन लोगों का घर जल गये. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रहटा पंचायत के वार्ड दो निवासी नटाय यादव उर्फ धनेश्वर यादव व टैंगराहा सिकयाहा पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी रमेश ठाकुर के घर में पशु के लिए लगाये गये अलाव से घर में आग लग गयी.
इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास व भतनी ओपी प्रभारी प्रशुराम दास को देते हुए अंचलाधिकारी जयप्रकाश राय से अग्नि सामक दल को भेजने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पा लिया.
घटना की जानकारी मिलने पर रहटा पंचायत के मुखिया ओम कुमार, पंसस प्रतिनिधि बबलू यादव व टैंगराहा सिकयाहा के मुखिया भरत साह, प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू यादव पीडित के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया व आपदा प्रबंधन विभाग से अनुग्रह अनुदान दिलाने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




