शव मिलने की सूचना पर दीपक के घर में कोहराम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 8:45 AM

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र के लतौना उत्तर वार्ड नंबर 10 अनुपनगर निवासी स्व सत्यनारायण साह का बड़ा पुत्र 30 वर्षीय दीपक ठाकुर की लाश गुरुवार की सुबह मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरारी पंचायत के गोरराहा गांव में मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. रोने-बिलखने व चीख-पुकार […]

विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : मुख्यालय क्षेत्र के लतौना उत्तर वार्ड नंबर 10 अनुपनगर निवासी स्व सत्यनारायण साह का बड़ा पुत्र 30 वर्षीय दीपक ठाकुर की लाश गुरुवार की सुबह मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरारी पंचायत के गोरराहा गांव में मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. रोने-बिलखने व चीख-पुकार से माहौल गमगीन बन गया.
परिजनों के मुताबिक मृतक दीपक ठाकुर की शादी वर्ष 2005 में बबीता देवी से हुई थी. मृतक वर्ष 2016 में बाजार क्षेत्र की एक महिला से दूसरी शादी रचायी थी. फिलहाल दोनों पत्नी पति के साथ ही रह रहे थे. दीपक को पहली पत्नी से 10 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार एवं 09 वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पहली पत्नी बबीता जो घर में है, उसका रो-रोकर बुरा हाल था.
वहीं पास बैठी ग्रामीण महिला उसे ढ़ांढ़स बंधाने का प्रयास कर रही थी. लेकिन पत्नी बबीता के आंखों से अविरल आंसू की धारा रूकने का नाम नहीं ले रही थी. वह रोते-रोते कह रही थी केना बचबे हौ ई दुनियां में दो गो बच्चा के लाय के, हे दुर्गा की भाय गेले. बबीता के करूण क्रंदन से पास बैठी अन्य ग्रामीण महिला भी अपने आंसू रोक नहीं पा रही थी.
वहीं मां के पास बैठा पुत्र अंकित व पुत्री अंशु गमगीन थे. सूचना पाकर मृतक के घर ग्रामीण व शुभचिंतकों के आने-जाने का सिलसिला जारी था. परिवार के लोगों ने बताया कि घटना की सूचना गुरुवार को करीब 12 बजे मिली. सूचना पाकर मृतक का छोटा भाई प्रदीप व मृतक की दूसरी पत्नी जूही देवी घटना स्थल के लिये निकल गये.
बुधवार की रात घर से निकला था दीपक
मृतक की पत्नी बबीता ने रोते-बिलखते बताया कि उसके पति बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने कार से घर से यह कह कर निकले थे कि वह मटकुड़िया गांव में प्रोग्राम देखने जा रहे हैं और दो घंटे में वापस आ जाएंगे. मृतक के पिता स्व सत्यनारायण ठाकुर की मृत्यु पिछले साल हुई थी. वहीं मृतक दीपक की मां सोनी देवी गुरुवार की सुबह आंख दिखाने नेपाल गयी थी. स्व सत्यनायण ठाकुर के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र दीपक था और छोटा पुत्र प्रदीप है. जो बाजार क्षेत्र के पंचमुखी चौक के समीप स्टेशनरी का दुकान चलाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन