किसान की संदिग्ध हालत में हत्या, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

Madhepura news: जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे चार से पांच की संख्या में अपराधी घर में घुस आए. उस समय कामेश्वर मेहता कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गीता देवी बरामदे में सोई हुई थीं. गीता देवी ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी. डर के कारण वह वहां से भागकर गांव के मुखिया के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhepura news: मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा ओपी इलाके में रविवार देर रात एक किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान जोतैली पंचायत के रामपुर डेहरु वार्ड संख्या नौ निवासी 60 वर्षीय कामेश्वर मेहता के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे चार से पांच की संख्या में अपराधी घर में घुस आए. उस समय कामेश्वर मेहता कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गीता देवी बरामदे में सोई हुई थीं. गीता देवी ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते ही उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी. डर के कारण वह वहां से भागकर गांव के मुखिया के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

बताया जा रहा है कि मृतक का घर चारदीवारी से घिरा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि अपराधी बगल की सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए थे. घटना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर कामेश्वर मेहता का शव पड़ा मिला. हालांकि जहां शव मिला वहां खून के निशान नहीं पाए गए, जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

मृतक के परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है. सभी बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में रहती हैं. बेटा पिछले एक सप्ताह से घर पर नहीं था. स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद भी चल रहा था.

सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

मंजौरा ओपी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन