भतनी पत्थराहा के अग्निपीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता
अग्निपीड़ित परिवारों को सहायता राशि देते इमारत-ए-शरीअत के प्रतिनिधि
Madhepura news: घटना की जानकारी दारुल क़ज़ा मधेपुरा के माध्यम से इमारत-ए-शरीअत के नाज़िम हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद सईदुर्रहमान कासमी तक पहुंचाई गई. घटना पर दुख जताते हुए अमीर-ए-शरीअत हज़रत मौलाना सैयद अहमद वली फैसल रहमानी ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.
कुमारखंड (मधेपुरा) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
आपके शहर में
Madhepura news: कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र के भतनी पत्थराहा ईदगाह मोहल्ला में कुछ दिन पहले हुई अगलगी की घटना से प्रभावित परिवारों को इमारत-ए-शरीअत बिहार, ओडिशा एवं झारखंड की ओर से आर्थिक सहायता दी गई. आग लगने की इस घटना में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था.
घटना की जानकारी दारुल क़ज़ा मधेपुरा के माध्यम से इमारत-ए-शरीअत के नाज़िम हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद सईदुर्रहमान कासमी तक पहुंचाई गई. घटना पर दुख जताते हुए अमीर-ए-शरीअत हज़रत मौलाना सैयद अहमद वली फैसल रहमानी ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.
निर्देश के बाद क़ाज़ी-ए-शरीअत मधेपुरा के नेतृत्व में इमारत-ए-शरीअत का प्रतिनिधिमंडल प्रभावित इलाके में पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
इसके बाद बैतुलमाल इमारत-ए-शरीअत की ओर से चेक के माध्यम से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई. सहायता मिलने पर पीड़ित परिवारों ने इमारत-ए-शरीअत के प्रति आभार जताया.
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के प्रमुख से भी मुलाकात कर अग्निपीड़ित परिवारों की स्थिति से अवगत कराया. प्रमुख ने भरोसा दिलाया कि सरकारी सहायता भी जल्द ही जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जाएगी.
इस मौके पर हाजी मोहम्मद अशफाक आलम, इम्तियाज़ अहमद, हाफिज गुलाम हैदर नदवी, हाफिज इकराम रहमानी और डॉ. मोहम्मद शोएब सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए