सूने पड़े घर से चोरों ने उड़ाये लाखों के सामान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 7:06 AM
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार टिक्कर टोला गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने सियाराम साह के घर के चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस बात की सूचना गृह स्वामी को स्थानीय लोगों ने दी. सोमवार की देर संध्या गृह स्वामी बाहर से आये और मंगलवार की […]
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार टिक्कर टोला गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने सियाराम साह के घर के चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस बात की सूचना गृह स्वामी को स्थानीय लोगों ने दी. सोमवार की देर संध्या गृह स्वामी बाहर से आये और मंगलवार की चोरी की घटना के बाबत स्थानीय थाना में जानकारी दी.
सूचना के बाद थाना से पुलिस अधिकारी पहुंचे कर मामले की जांच की. जांच करने आये पुलिस अधिकारी के समक्ष गृह स्वामी सियाराम साह ने बताया कि पत्नी संजू देवी का इलाज कराने वे दिल्ली गये थे. जब स्थानीय लोगों के द्वारा दूरभाष पर इसकी सूचना मिली, तब घर पहुंचा.
यहां पाया कि घर का सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था. सियाराम ने बताया कि घर में रखे जमीन के कागजात, लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात, 25 हजार रुपये नगद सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गयी. वहीं कुछ दिनों पहले उसके बेटे की शादी हुई थी. मामले को लेकर गृह स्वामी ने ग्वालपाड़ा थाना में आवेदन दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










