पुरैनी में दो ऑटो की भिड़ंत, दो युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत जख्मी

Madhepura news: जानकारी के अनुसार नरदह पंचायत के दुभीशुभी वार्ड संख्या-10 निवासी दिलीप कुमार यादव सीएनजी ऑटो से घर से बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मां दुर्गा फ्यूल सेंटर से करीब 500 मीटर आगे दो ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

विज्ञापन

Madhepura news: पुरैनी (मधेपुरा) से वसीम अख्तर की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार नरदह पंचायत के दुभीशुभी वार्ड संख्या-10 निवासी दिलीप कुमार यादव सीएनजी ऑटो से घर से बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मां दुर्गा फ्यूल सेंटर से करीब 500 मीटर आगे दो ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना में दूसरा घायल युवक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामगंज वार्ड संख्या-10 निवासी बैजनाथ यादव का पुत्र ललन कुमार बताया जा रहा है.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई.

पुरैनी के प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन पासवान ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे की हालत फिलहाल सामान्य है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन