JHTET 2026: झारखंड टीईटी के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 May 2026 3:46 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Canva)

JHTET 2026 Application: झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JHTET 2026) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ गई है. इसमें ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

JHTET 2026 Application: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने JHTET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन की आखिरी तारीख जल्द खत्म होने वाली थी, लेकिन कई अभ्यर्थियों की मांग के बाद इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

जो उम्मीदवार अभी तक JHTET 2026 के लिए फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है. आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर चल रही है.

JHTET 2026 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JHTET 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

आवेदन फीस

अगर उम्मीदवार सिर्फ Paper 1 या Paper 2 के लिए आवेदन करते हैं, तो General, BC और EWS वर्ग के लिए फीस 1300 रुपये रखी गई है. वहीं SC और ST उम्मीदवारों को 700 रुपये फीस देनी होगी. दोनों पेपर के लिए आवेदन करने वाले General, BC और EWS उम्मीदवारों को 1500 रुपये जमा करने होंगे. वहीं SC और ST वर्ग के लिए फीस 800 रुपये तय की गई है.

JHTET 2026 एग्जाम के लिए नोटिस

क्या है JHTET 2026?

JHTET यानी Jharkhand Teacher Eligibility Test राज्य स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार झारखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं. इसमें Paper 1 और Paper 2 दोनों शामिल होते हैं.

Paper 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं. वहीं Paper 2 उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए आयोजित किया जाता है. उम्मीदवार अपनी योग्यता के हिसाब से एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola