बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में स्टार्टअप क्लिनिक आयोजित

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि एवं विद्यार्थी.
Madhepura news: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी संयुक्त आयुक्त शौकत अली अंसारी, रजिस्ट्रार यश पाल, वरीय कोषागार पदाधिकारी मनोज कुमार एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट ऋषभ कुमार मौजूद रहे. विशेषज्ञों ने जीएसटी, कंपनी रजिस्ट्रेशन, टैक्सेशन, वित्तीय प्रबंधन, स्टार्टअप नीति एवं व्यवसायिक पारदर्शिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.
Madhepura news:सिंहेश्वर (मधेपुरा) से सुशांत की रिपोर्ट:
बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय (बीपीएमसीई) मधेपुरा के स्टार्टअप सेल द्वारा बुधवार को “लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं नवोदित उद्यमियों को स्टार्टअप से जुड़ी कानूनी, वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना था.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी संयुक्त आयुक्त शौकत अली अंसारी, रजिस्ट्रार यश पाल, वरीय कोषागार पदाधिकारी मनोज कुमार एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट ऋषभ कुमार मौजूद रहे. विशेषज्ञों ने जीएसटी, कंपनी रजिस्ट्रेशन, टैक्सेशन, वित्तीय प्रबंधन, स्टार्टअप नीति एवं व्यवसायिक पारदर्शिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं.
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरबिंद कुमार अमर ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ उद्यमिता एवं नवाचार की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं.
स्टार्टअप सेल प्रभारी प्रो. मुरलीधर प्रसाद ने बिहार स्टार्टअप योजना, सीड फंडिंग एवं इनक्यूबेशन सहायता की विस्तृत जानकारी दी. वहीं जिला स्टार्टअप समन्वयक मो. सादिक आजमी ने युवाओं से स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने की अपील की.
जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. उत्तम कुमार ने कहा कि बीपीएमसीई मधेपुरा में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










