क्लासरूम में सोती मिली शिक्षिका, वीडियो वायरल

Published by : Shruti Kumari Updated At : 21 May 2026 2:01 PM

विज्ञापन

कक्षा में सोती शिक्षिका

Madhepura news: जानकारी के अनुसार मामला चौसा पूर्वी पंचायत के लक्ष्मीनियां टोला वार्ड संख्या-14 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि कक्षा में बच्चे मौजूद थे, जबकि शिक्षिका अनिता कुमारी कुर्सी पर बैठी हुई नींद ले रही थीं.

विज्ञापन

Madhepura news: चौसा (मधेपुरा) से संजय कुमार की रिपोर्ट:

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीनियां में कक्षा के दौरान शिक्षिका के सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

जानकारी के अनुसार मामला चौसा पूर्वी पंचायत के लक्ष्मीनियां टोला वार्ड संख्या-14 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि कक्षा में बच्चे मौजूद थे, जबकि शिक्षिका अनिता कुमारी कुर्सी पर बैठी हुई नींद ले रही थीं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे कक्षा में शांत बैठे हैं और शिक्षिका कुर्सी पर आराम करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि बच्चे उनसे पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन डर के कारण शांत बैठे रहे.

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था लगातार लापरवाही का शिकार हो रही है. जिन शिक्षकों पर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी है, वे ही कक्षा में लापरवाही बरत रहे हैं.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन