तेज हवा और बारिश से मधेपुरा बेहाल
आसमान में छाए घने काले बादल
Madhepura news: जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आंधी और तेज हो गई, जिससे कई जगहों पर पेड़-पौधे उखड़ गए. शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, कॉलेज चौक समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.
Madhepura news: मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:
आपके शहर में
मधेपुरा जिले में तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन इसके साथ ही कई नई परेशानियां भी सामने आ गईं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आंधी-बारिश का असर देखा गया.
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आंधी और तेज हो गई, जिससे कई जगहों पर पेड़-पौधे उखड़ गए. शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, कॉलेज चौक समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.
नालों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया. इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाइक और साइकिल सवारों को पानी और कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ा, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई.
तेज हवा के कारण कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है. फूस के घरों की छत उड़ जाने से कई गरीब परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. तेज बारिश और हवा से मक्का एवं सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है.
आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़कें बाधित हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित रहा. प्रशासन द्वारा कुछ जगहों पर रास्ता साफ कराया गया, लेकिन कई क्षेत्रों में स्थिति देर तक सामान्य नहीं हो सकी.
बारिश और आंधी के बीच बिजली आपूर्ति भी लंबे समय तक बाधित रही. कई इलाकों में घंटों बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब रही. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कमजोर तार और जर्जर खंभों को बदलने की मांग की है.
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए