फुटपाथ पर दुकान, सांसत में जान
Updated at : 11 Mar 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : शहर की सड़कें दुकानों से सजी हुई हैं, जबकि फुटपाथ पर पैदल चलने में भी राहगीरों को परेशानी हो रही है. फुटपाथ पर बाइकों व दुकानदारों ने अस्थायी तरीके से कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर यातायात पुलिस और नप कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. मुख्य बाजार में यह हालात आसानी से […]
विज्ञापन
मधेपुरा : शहर की सड़कें दुकानों से सजी हुई हैं, जबकि फुटपाथ पर पैदल चलने में भी राहगीरों को परेशानी हो रही है. फुटपाथ पर बाइकों व दुकानदारों ने अस्थायी तरीके से कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर यातायात पुलिस और नप कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. मुख्य बाजार में यह हालात आसानी से देखे जा सकते हैं. जिन पर दुकानदारों ने अपना सामान जमा कर रखा हुआ है.
ऐसे में लोगों को खासी परेशानी हो रही है. शहर के कर्पुरी चौक से सदर अनुमंडल तक दुकानदारों ने फुटपाथ तक दुकानें सजाई हुई है, जिसमें उनके द्वारा दुकानों के बाहर छह फीट तक पाल लगा दिये गये है और 10 फीट तक सड़क पर ही दुकानों के काउंटर रख दिये गये है. इन दुकानों के बाहर बाइक भी खड़ी की जा रही है.
जिससे सड़क पर जाम और पैदल राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर के बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर फुटपाथ पूरी तरह से दुकानदारो के कब्जे में है, जिसे लेकर नगर परिषद भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है.
वहीं अब तक कार्रवाई कर रही पुलिस भी दुकानदारों पर चलानी कार्रवाई व सामान जब्ती की कार्रवाई नहीं कर रही है. नतीजा दुकानदार सड़कों पर कब्जा जमाये बैठे हैं. मुख्य बाजार से लेकर स्टेशन रोड पर भी हालात यहीं है, जहां दुकानदारों ने फुटपाथों पर दुकानें सजा रखी है.
दुकान छोटी, सामान ज्यादा
बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का दायरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मुख्य बाजार में कई जगहों पर दुकान के अंदर जगह कम रहने के बावजूद दुकानदार ज्यादा सामान फैलाये रहते है. इनलोगों के द्वारा दुकान के बाहर सामान फुटपाथ पर रख दिया जाता है.
इस वजह से राहगीरों को बीच सड़क पर आवाजाही की मजबूरी बनी हुई है. लोगों का कहना है कि सड़क के फुटपाथ पर कब्जा रहने से लोग मुख्य मार्ग पर पैदल चलते है. जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
पार्किंग भी है अतिक्रमण की वजह
शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने से भी बाजार की सड़कों पर लगे बेतरतीब वाहन अतिक्रमण को बढ़ावा देते है. ज्ञात हो कि शहर के मुख्य बाजार में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, शोरूम, बैंक के आसपास पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गयी है.
इस वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है. फल मंडी फुटपाथ पर : मुख्य बाजार में सुभाष चौक के समीप फल मंडी भी फुटपाथ को अतिक्रमित कर लगायी जाती है.
इस वजह से वहां भी आवागमन में लोगों को परेशानी होती है. लगभग दो सौ मीटर के दायरे में फुटपाथ को पूरी तरह फल विक्रेताओं द्वारा अस्थायी रुप से कब्जा कर लिया गया है. अतिक्रमण करने वालों पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही है. फुटपाथ पर सजे फल मंडी में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहक अपनी बाइक व गाड़ी सड़क पर ही पार्क कर देते हैं. इस वजह से वाहन चालकों को परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




