मधेपुरा : मिड-डे-मील में मिला गिरगिट, 140 बच्चे बीमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 5:19 AM

विज्ञापन

मधेपुरा : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसाय टोले में विषाक्त मिड डे मील खाने से 140 बच्चे बीमार हो गये. इनमें से 40 बच्चों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल, मधेपुरा में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मिड डे मील खाने के क्रम में एक […]

विज्ञापन
मधेपुरा : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसाय टोले में विषाक्त मिड डे मील खाने से 140 बच्चे बीमार हो गये. इनमें से 40 बच्चों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल, मधेपुरा में चल रहा है.
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मिड डे मील खाने के क्रम में एक बच्चे की थाली में गिरगिट मिल गया. थोड़ी देर के अंदर मध्याह्न भोजन खा रहे सभी बच्चे उल्टी करने लगे. उनकी हालत गंभीर होते देख स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में 40 बच्चे गंभीर स्थिति में पाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन