मधेपुरा : ट्रैक्टर से कुचल कर दूल्हे के भाई की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 8:52 AM
मधेपुरा : चौसा-नवगछिया पर मुख्य मार्ग पर सोमवार को भाई की बरात जा रहे एक भाई सहित तीन लोग को ट्रैक्टर कुचल कर फरार हो गया. इलाज के दौरान दूल्हे के भाई की मौत हो गयी है, वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया है. बताया गया कि चौसा प्रखंड […]
मधेपुरा : चौसा-नवगछिया पर मुख्य मार्ग पर सोमवार को भाई की बरात जा रहे एक भाई सहित तीन लोग को ट्रैक्टर कुचल कर फरार हो गया. इलाज के दौरान दूल्हे के भाई की मौत हो गयी है, वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया है.
बताया गया कि चौसा प्रखंड की चिरौरी पंचायत के पहाड़पुर वासा वार्ड 10 निवासी कपिलदेव शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए उनके भाई पीयूष कुमार (19 वर्ष), ग्रामीण राहुल कुमार व ज्ञानी शर्मा भटगामा जीरो माइल से नवगछिया जानेवाले मुख्य मार्ग में खलीफा टोले के पास बरात की गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे.
इस दौरान खलीफा टोला की तरफ से एक ट्रैक्टर तीनों को कुचलते हुए फरार हो गया. तीनों को चौसा पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर अस्पताल ले जाने के दौरान घायल दूल्हे के भाई की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










