मधेपुरा : किसान की गला रेत कर हत्या

उदाकिशुनगंज(मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के ग्वालपाड़ा टोला में मंगलवार की रात जमीन विवाद में एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम गणेशी मुखिया (55) बताया जा रहा है. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया. घटना के वक्त किसान खेत में मकई की फसल की रखवाली […]
उदाकिशुनगंज(मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के ग्वालपाड़ा टोला में मंगलवार की रात जमीन विवाद में एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम गणेशी मुखिया (55) बताया जा रहा है. हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया. घटना के वक्त किसान खेत में मकई की फसल की रखवाली करने के लिए सोये हुए थे.
सोये अवस्था में ही किसान की हत्या की गयी. घटना को लेकर किसान की पत्नी मंजू देवी ने शाहजादपुर गांव के शंकर सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्क्षण घटना स्थल पर पहुंची व मामले की जांच की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. हत्या के बाद आरोपित फरार है. उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद राम ने आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




