शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 13 मवेशियों की झुलसने से मौत, लाखों की संपत्ति जली

Updated at : 17 Dec 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 13 मवेशियों की झुलसने से मौत, लाखों की संपत्ति जली

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के जजहट सबैला पंचायत अंतर्गत झिटकिया गांव में शुक्रवार की रात बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण बीबी कारी खातून के13 मवेशी की झुलसने से मौत सहित घर में रखी लाखों की संपत्ति जल गयी. जानकारी के अनुसार जजहट सबैला पंचायत अंतर्गत झिटकिया वार्ड संख्या छह में शुक्रवार […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर : प्रखंड क्षेत्र के जजहट सबैला पंचायत अंतर्गत झिटकिया गांव में शुक्रवार की रात बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण बीबी कारी खातून के13 मवेशी की झुलसने से मौत सहित घर में रखी लाखों की संपत्ति जल गयी. जानकारी के अनुसार जजहट सबैला पंचायत अंतर्गत झिटकिया वार्ड संख्या छह में शुक्रवार को आग के कारण घर में बंद दो गाय व 11 बकरी व घर में रखा लगभग तीन क्विंटल अनाज, कपड़ा, लगभग 50 हजार रुपये का गहना सहित 20 हजार रुपया नकद जल गया.

गृह स्वामी ने बताया कि शुक्रवार देर रात आग लगी. आग को देखते ही आसपास के लोगों को जगाया जिसके बाद ग्रामीण आशीफ आलम, मोनु आलम सहित अन्य की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. पंचायत समिति इश्तियाक आलम ने सीओ कृष्ण कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सीओ ने दमकल को भेजा, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था. पीड़ित महिला उर्दू कन्या मध्य विद्यालय में रसोइया का काम करती है .

ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन