मधेपुर की बरसाती नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

Published at :20 Jul 2017 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुर की बरसाती नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

मधेपुर : थाना क्षेत्र के पचही गांव में बुधवार को गांव के बाहर से बह रही बरसाती नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गयी़ दोनों का शव घर के पास ही नदी से बरामद हुआ़ मृतक बच्चों की पहचान जितेंद्र सिंह के 11 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार व विशेश्वर प्रसाद सिंह के […]

विज्ञापन
मधेपुर : थाना क्षेत्र के पचही गांव में बुधवार को गांव के बाहर से बह रही बरसाती नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गयी़ दोनों का शव घर के पास ही नदी से बरामद हुआ़
मृतक बच्चों की पहचान जितेंद्र सिंह के 11 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार व विशेश्वर प्रसाद सिंह के 10 बर्षीय पुत्र तिरुपति कुमार के रूप में की गयी़ दोनों बालकों को ग्रामीण व परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधेपुर ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया़ घटना शाम लगभग पांच बजे की बतायी गयी है. घटना की पुष्टि अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, मधेपुर के थानाध्यक्ष रामाशीष कामती व पचही पंचायत के मुखिया सदानंन्द यादव ने की है़ जानकारी के अनुसार, दोनों बालक खेलने के लिए घर से निकले थे. खेलने के क्रम में दोनों बालक घर के समीप बरसाती नदी में स्नान करने लगे.
आशंका जतायी जा रही है कि नहाने के दौरान ही दोनों गहरे पानी में चले गये, जिससे दोनों पानी में डूब गये. बच्चों के डूबने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई, सबने बच्चों को नदी से बाहर निकाला. लोग दोनों बच्चों को पीएचसी ले गये, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से पचही गांव में जहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं दोनों मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन