डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर तैयारी पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा

डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर तैयारी पूरी, आज निकलेगी शोभायात्रा
उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज में भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी जायेगी. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शोभायात्रा के साथ होगी. यह यात्रा आंबेडकर पार्क से निकलकर बैंक चौक, सरयुग चौक, पटेल चौक, कॉलेज चौक होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय पहुंचेगी. इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आंबेडकर के विचारों और उनके योगदान पर चर्चा होगी. आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की है. स्थानीय स्तर पर लोगों में जयंती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










