आमजनों को बेहतर व सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता - डीएम
Published by : Kumar Ashish Updated At : 13 Apr 2026 7:43 PM
आमजनों को बेहतर व सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता - डीएम
मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आमजनों को बेहतर व सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर बल दिया. डीएम ने टीकाकरण अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और तेज करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर टीकाकरण का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसके अतिरिक्त उन्होंने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार प्रदान करने, अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










