गांव चलो अभियान को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

गांव चलो अभियान को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
मधेपुरा. भारतीय जनता पार्टी के ””गांव चलो अभियान”” के तहत भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव सोमवार को बेलो पंचायत पहुंचे. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख लोगों से मुलाकात की एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. स्वदेश ने सबसे पहले पूर्व मंत्री स्वर्गीय नवलकिशोर भारती के आवास पर जाकर उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक अमित भारती से मिले.. इस दौरान उन्होंने अमित भारती को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. स्वर्गीय नवलकिशोर भारती को बिहार की राजनीति में दलित समाज के सबसे बड़े नेताओं में गिना जाता है. इसके बाद पंचायत स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें बेलो पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में बेलो पंचायत के सरपंच धोटे सरदार, पंचायत समिति सदस्य चंद्रकांत राम, पैक्स अध्यक्ष पिंटू यादव, पूर्व मुखिया पूनम देवी, पूर्व सरपंच बुद्धदेव शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे. इनके अलावा वार्ड सदस्य दिनेश ऋषिदेव, गोपाल कुमार, राजेश पासवान, मनोहर ऋषिदेव को भी सम्मानित किया. स्वास्थ्य सेवा से सेवानिवृत्त सुरेंद्र यादव एवं समाजसेवी राकेश कुमार एवं रघुनंदन यादव को भी अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर आयोजित चौपाल में स्वदेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में बताया. स्वदेश यादव ने बिहार में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में सात नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है, जिससे आवागमन सुगम होगा एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स का भी उल्लेख किया, जिसके बनने से उत्तर बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में 10 नये हवाई अड्डों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो राज्य को हवाई कनेक्टिविटी के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा. ””गांव चलो अभियान”” का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है. स्वदेश यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और सरकार की उपलब्धियों को बता रहा है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अवधेश कुमार, सतीश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. स्थानीय लोगों ने स्वदेश यादव के इस दौरे की सराहना की और कहा कि इस तरह के संवाद से सरकार और जनता के बीच की दूरी कम होती है. कार्यक्रम का समापन ””सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास”” के संकल्प के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




