बैंक में घूम रहे दो युवक से कमांडो ने की पूछताछ

Published at :16 Jul 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक में घूम रहे दो युवक से कमांडो ने की पूछताछ

मधेपुरा : एसबीआइ मुख्य शाखा परिसर में शनिवार को घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को कमांडो ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. कमांडो दस्ता के उदयशंकर व अमन कुमार ने बताया कि काफी देर से दोनों युवक बैंक परिसर में घूम रहा था. पूछताछ की तो उसने कहा कि बैंक के कार्य से वह यहां […]

विज्ञापन

मधेपुरा : एसबीआइ मुख्य शाखा परिसर में शनिवार को घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को कमांडो ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. कमांडो दस्ता के उदयशंकर व अमन कुमार ने बताया कि काफी देर से दोनों युवक बैंक परिसर में घूम रहा था. पूछताछ की तो उसने कहा कि बैंक के कार्य से वह यहां आया है. जब तलाशी ली तो युवक के जेब से बाइक की चाभी मिली. पूछने पर युवक ने बताया कि वो दोनों बस से यहां आया है. कड़ाई से पूछने पर युवक ने बताया कि वो बाइक से आया है. इस दौरान जब बाइक के कागजात देखकर पूछताछ की तो दोनों जवाब देने में हिचकिचाने लगे. दोनों युवक ने पहले कमांडो को गुमराह करने की कोशिश की.

इस दौरान बैंक परिसर में भीड़ जमा हो गयी. बाद में कमांडो दस्ता ने दोनों युवक व बाइक को जब्त कर थाना लाया. कमांडो हेड विपिन कुमार ने बताया कि कई दिनों से बैंक में अनावश्यक रूप से कुछ लोग घूम रहे हैं. जिसको लेकर शनिवार को बैंक के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया.

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों युवक गम्हरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सुनील कुमार व विजय कुमार है. उन्होंने बताया कि बिना काम के बैंक परिसर में घुमने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. बैंकों की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन