शहर में लगातार हो रही चोरी घटनाएं पुलिस मौन

मधेपुरा : शहर में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है. चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसलें बुलंद हो रहे हैं. गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में अलग-अलग जगहों पर पिछले छह महीने में लगभग दर्जन से अधिक चोरी […]
मधेपुरा : शहर में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है. चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसलें बुलंद हो रहे हैं. गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में अलग-अलग जगहों पर पिछले छह महीने में लगभग दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हुई है. हाल में हुई चोरी की घटनाओं की बात करें तो पूर्णिया गोला चौक के समीप मेसर्स मेजर योगेंद्र गैस एजेंसी का गेट काटकर चोरों ने 20 हजार नकदी सहित सीसी टीवी कैमरे का हार्डडिक्स चोरी कर लिया. वहीं वार्ड नंबर एक में चोरों ने शिक्षक के घर घुसकर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया.
इसके अलावा चोरों ने शहर के विभिन्न जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गया. कर्पूरी चौक के समीप चोरों ने चार दुकान को निशाना बनाकर नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया. किराये के मकान लेकर रह रहे स्टेशन मास्टर अनिल कुमार को भी चोरों ने नहीं बख्सा उनके घर के ताला को तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी लिया.
सुभाष चौक के पास घोष इंटरप्राइजेज साड़ी दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया. सधुवा वार्ड नंबर दो में लैब टेक्नीशियन विजय कुमार के घर घुसकर चोरों ने नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया. वार्ड नंबर 26 जयपालपट्टी निवासी एएसआइ श्रीकांत यादव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. चोरी की घटनाओं का आज तक पुलिस ने खुलासा नहीं कर सकी है. सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा जल्द करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




