प्रोफेसर के घर 80 हजार नकद व जेवरात की चोरी

Published at :11 Jul 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोफेसर के घर 80 हजार नकद व जेवरात की चोरी

मधेपुरा : गत शनिवार को वार्ड संख्या एक स्थित नीलम सदन में चोरों ने संत अवध डिग्री काॅलेज के प्रोफेसर डाॅ देव प्रकाश के निवास पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 80 हजार नकद व जेवर चुरा लिया. ज्ञात हो कि डाॅ देव प्रकाश शुक्रवार को पूरे परिवार के साथ पुरैनी प्रखंड […]

विज्ञापन

मधेपुरा : गत शनिवार को वार्ड संख्या एक स्थित नीलम सदन में चोरों ने संत अवध डिग्री काॅलेज के प्रोफेसर डाॅ देव प्रकाश के निवास पर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 80 हजार नकद व जेवर चुरा लिया. ज्ञात हो कि डाॅ देव प्रकाश शुक्रवार को पूरे परिवार के साथ पुरैनी प्रखंड अंतर्गत डुमरैल गांव घड़ी पर्व मनाने गये थे.

जब वो रविवार को मधेपुरा लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर का सारा सामान बिखरा हुआ था. घर के निरीक्षण के उपरांत पाया गया कि 80 हजार नकद सहित जेवरात व अन्य कीमती सामान की चोरी हो गयी है. उसके बाद पीड़ित ने नगर थाना को फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस रविवार की रात्रि के अलावा सोमवार को भी घर का निरीक्षण किया. इस बाबत पुलिस अवर निरीक्षक परशुराम दास ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. चोर का पता लगाने में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन