रेलवे का नया प्लान तैयार, पटना जंक्शन से नहीं अब यहां से खुलेंगी लोकल ट्रेनें...

Updated:
विज्ञापन

Local Train News: बिहार की राजधानी पटना के हार्डिंग पार्क में लोकल ट्रेनों का टर्मिनल बनाने के लिए रेलवे ने तैयारी जोरों शोरों से है. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के अभियंताओं की टीम हार्डिंग पार्क का निरीक्षण कर चुकी है. निरीक्षण के उपरांत रेलवे की ओर से टर्मिनल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Local Train News: बिहार की राजधानी पटना के हार्डिंग पार्क में लोकल ट्रेनों का टर्मिनल बनाने के लिए रेलवे ने तैयारी जोरों शोरों से है. इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के अभियंताओं की टीम हार्डिंग पार्क का निरीक्षण कर चुकी है. निरीक्षण के उपरांत रेलवे की ओर से टर्मिनल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार से मिली हार्डिंग पार्क की 4.80 एकड़ जमीन पर लोकल ट्रेनों का टर्मिनल बनाने की तैयारी की जा रही है.

इन क्षेत्रों की ट्रेनें टर्मिनल से खुलेंगी

टर्मिनल बनने के बाद रेलवे की ओर से पटना से सासाराम, आरा, बक्सर, गया, झाझा सहित आसपास के क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनों को यहीं से खोला जाएगा. वर्तमान में लोकल ट्रेन भी पटना जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों से खुलते हैं. जिससे प्लेटफार्मों पर काफी दबाव बना रहता है.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पटना-CSMT, मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

टर्मिनल बनने के बाद लोकल ट्रेनों का यहीं होगा ठहराव

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हार्डिंग पार्क में टर्मिनल बनने के बाद पटना जंक्शन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा जिससे दवाब बहुत कम जो जाएगा. इससे ट्रेनों के संचालन में भी काफी सुविधा मिलेगी. यात्रियों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

प्लान तैयार, अब जल्द शुरू होगा काम

उम्मीद है कि अब जल्द ही काम शुरू हो जाएगा. राज्य सरकार की ओर से जमीन का हस्तातंरण नहीं होने के कारण ही रेलवे काम आगे नहीं बढ़ा पा रहा था. वैसे रेलवे के अभियंता समय-समय पर हार्डिंग पार्क का दौरा कर उसकी उपयोगिता पर बार-बार चर्चा कर रहे थे.

बहुत हद तक इसकी प्लानिंग भी कर ली गई है. केवल जमीन आवंटन को लेकर रेलवे इंतजार कर रहा था. राज्य सरकार के कैबिनेट की मुहर लगने के बाद अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं, शेष काम भी जल्द शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन