बिहार में मिली एक करोड़ रुपये में बिकने वाली छिपकली, जानें इसकी खासियत और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया पुलिस ने जिस छिपकली को बरामद किया है, उसकी कीमत एक करोड़ रुपये है. पूर्णिया पुलिस ने छापेमारी कर ‘टोकाय गेयको’ नस्ल की काली छिपकली बरामद किया है.

विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्णिया में एक ऐसी छिपकली (chipkali) मिली है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस छिपकली (chipkali) की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है. इस छिपकली को टोकाय गेयको के नाम से जाना जाता है. इस छिपकली के साथ पूर्णिया पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है. छिपकली (chipkali) को तस्करी के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस छिपकली को दवा की दुकान से बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
बरामद छिपकली की कीमत एक करोड़ रुपये

बताया जा रहा है कि पूर्णिया पुलिस ने जिस छिपकली को बरामद किया है, उसकी कीमत एक करोड़ रुपये है. पूर्णिया पुलिस ने छापेमारी कर ‘टोकाय गेयको’ नस्ल की काली छिपकली को जब्त किया है. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अलावा दुकान में 50 पैकेट कोडीन युक्त कफ सिरप भी बरामद किया गया. इसकी जानकारी एसडीपीओ ने दी है.

undefined
पश्चिम बंगाल से लाई गई थी छिपकली

एसडीपीओ ने बताया कि छिपकली को पश्चिम बंगाल के करंडीघी से लाया गया था. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस छिपकली का उपयोग मर्दानगी बढ़ाने वाली दवाओं के निर्माण में होता है. इसके मांस से नपुंसकता, डायबिटीज, एड्स और कैंसर की परंपरागत दवाएं बनाई जाती हैं. इसका उपयोग मर्दानगी बढ़ाने के लिए भी किया जाता है.

undefined
कहां कहां पायी जाती है ‘टोकाय गेयको’

‘टोकाय गेयको’ एक दुर्लभ छिपकली है, जो ‘टॉक-के’ जैसी आवाज निकालती है, जिसके कारण इसे ‘टोके गेको’ कहा जाता है. यह छिपकली दक्षिण-पूर्व एशिया, बिहार, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पूर्वोत्तर भारत, फिलीपींस तथा नेपाल में पाई जाती हैं. जंगलों की लगातार कटाई होने के कारण इस प्रजाति की छिपकली खत्म होती जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन