लालू यादव करेंगे विधान परिषद चुनाव में राजद प्रत्याशी का फैसला, इस सीट से उतारे जा सकते हैं तेजप्रताप...

पटना: राजद संसदीय दल ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने कोटे की तीन प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सौंप दी है. गुरुवार को राजद संसदीय दल की बैठक 10 सर्कुलर रोड में हुई. बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया.
पटना: राजद संसदीय दल ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने कोटे की तीन प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सौंप दी है. गुरुवार को राजद संसदीय दल की बैठक 10 सर्कुलर रोड में हुई. बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया. इसके पहले दोपहर साढ़े बारह बजे राज्य राजद संसदीय दल की बैठक हुई. सर्वसम्मत से राय बनायी गयी कि इस मामले में निर्णय राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे. इसके बाद राष्ट्रीय संसदीय दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अध्यक्षता में हुई. एक-एक घंटे के अंतराल पर हुई दोनों बैठकों के बाद यह आम सहमति बनी. राजद अपने विधायक दल की संख्या के आधार पर तीन सदस्यों को आराम से उपरी सदन भेज सकता है.
विधान परिषद प्रत्याशी पद की दावेदारी के बीच बात सामने आयी है कि लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को बख्तियारपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है. वे काफी समय से उस इलाके में सक्रिय रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में पार्टी के भीतर किसी भी नेता ने खुलकर कुछ नहीं कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




