Lalu Yadav News: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव, बिहार चुनाव के बाद पहली बार आज पिता से मिलेंगे

Patna: RJD chief Lalu Prasad Yadav and his son Tejashwi Yadav during a meeting on the eve of presidential polls in Patna on July 16, 2017. (Photo: IANS)
Lalu Yadav News, Tejashwi yadav News: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से शनिवार को रांची स्थित रिम्स में मुलाकात करेंगे. खबर है कि तेजस्वी रांची से दिल्ली पहुंच गए हैं.
Lalu Yadav News, Tejashwi yadav News: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से शनिवार को रांची स्थित रिम्स में मुलाकात करेंगे. खबर है कि तेजस्वी रांची से दिल्ली पहुंच गए हैं. चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद से मुलाकातियों का दिन शनिवार को होता है.
तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थे. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान यहां वे लालू प्रसाद के केस लड़ रहे वकीलों के लिए कानूनी राय ले रहे थे. इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने पिता से चुनाव से ठीक पहले मुलाकात की थी. इस तरह उनकी लालू प्रसाद से होने वाली मुलाकात बेहद निजी और पारिवारिक बतायी जा रही है. हालांकि इस दौरान विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी संवाद हो सकता है. राजद नेता तेजस्वी यादव रविवार को पटना लौट सकते हैं.
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार की पृष्ठभूमि से एक बार फिर गायब हैं. यह पहला मौका नहीं है जब नेता प्रतिपक्ष बिहार से गायब हैं. ऐसे दर्जनों मौकों पर वह बिहार की जनता को छोड़कर किसी अज्ञातवास में चले जाते हैं, जिसकी जानकारी न तो उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को है नहीं महागठबंधन के उनके साथियों को है. बिहार की जनता को अब उनकी अनुपस्थिति की आदत हो गयी है.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि चाहे चमकी बुखार का समय हो या फिर बाढ़ का समय तेजस्वी यादव ने हमेशा बिहार की जनता को ठगने का काम किया है. कोरोना काल में भी जब बिहार की जनता परेशानियों से जूझ रही थी उस समय में भी नेता प्रतिपक्ष अपने कर्तव्यों से विमुख हो दिल्ली में आराम कर रहे थे. तेजस्वी यादव बिहार में आपको उस समय पर जरूर नजर आयेंगे जिसमें वह अपने राजनीतिक हितों को साध सकें.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




