ePaper

लालू प्रसाद जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, रनवे पर खड़े थे हेमंत सोरेन, मीसा से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Updated at : 07 Jul 2022 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, रनवे पर खड़े थे हेमंत सोरेन, मीसा से ली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को दिल्ली रवाना करने के लिए जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पताल पहुंचे थे, वहीं बुधवार की रात जब लालू प्रसाद दिल्ली पहुंचे तो रनवे पर उनकी आगवानी के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे.

विज्ञापन

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को दिल्ली रवाना करने के लिए जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्पताल पहुंचे थे, वहीं बुधवार की रात जब लालू प्रसाद दिल्ली पहुंचे तो रनवे पर उनकी आगवानी के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे. एयर एम्बुलेंस से पटना से दिल्ली गये लालू प्रसाद का विमान जैसे ही एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, सारे स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय हो गये. लेकिन एक शख्स एयरपोर्ट पर चुपचाप खड़ा रहा. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थे.

हेमंत सोरेन ने लालू यादव से मुलाक़ात की

दरअसल, हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर थे. वहां उनका कोई सरकारी कार्यक्रम था. बुधवार को जब हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची लौट रहे थे, उन्हें खबर मिली कि लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं, वे एयरपोर्ट पर खड़े होकर लालू का इंतज़ार करने लगे. जब लालू की एयर एम्बुलेंस दिल्ली में लैंड हुई तो हेमंत सोरेन ने लालू यादव से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्होंने लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती से लालू का हेल्थ अपडेट लिया और उनके स्वास्थ के लिए दुआ भी मांगी.

ट्वीटर हैंडल पर लालू से मुलाकात की फोटो शेयर की

इस बात की जानकारी खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है. सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लालू से मुलाकात की फोटो शेयर की है और कहा है कि दिल्ली से रांची जाने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट में राजद सुप्रीमो आदरणीय लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. उनके साथ मौजूद मीसा भारती जी से लालू जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. आदरणीय लालू जी शीघ्र स्वस्थ हो, यही कामना करता हूं.


नीतीश कुमार भी गये थे देखने पारस अस्पताल

इससे पहले भी कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू से मुलाक़ात कर उनका हाल जाना है. कई नेताओं ने उनके लिए प्रार्थना की है. लालू का हमेशा विरोध करने वाले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी लालू के स्वास्थ की चिंता जतायी थी. इसके अलावा खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को लालू के दिल्ली जाने से पहले पटना पारस अस्पताल पहुंचे थे और तेजस्वी से लालू के स्वास्थ की जानकारी ली थी. प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी फोन से लालू प्रसाद का हाल जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन