Lakhisari अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Lakhisari अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

प्रखंड के वीरुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

बड़हिया(लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट Lakhisari News : प्रखंड के वीरुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा नथनपुर और फदरपुर के बीच हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.मृतक की पहचान कमरपुर निवासी स्व. रामजी महतो के 32 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार उर्फ गोपाल के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंटू कुमार अपनी पत्नी को लाने के लिए फदरपुर स्थित ससुराल बाइक से जा रहा था. उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगी. बताया जा रहा है कि जैसे ही वह नथनपुर–फदरपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मंटू कुमार को तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई. इधर, सूचना मिलते ही वीरुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित मार्गों पर छानबीन तेज कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन