किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 का होगा विस्तार, 3 और 4 को किया जायेगा ऊँचा

Updated:
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर चार एवं पांच | Prabhat Khabar Network

प्लेटफार्म नंबर चार एवं पांच | Prabhat Khabar Network

किऊल जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म 5 और 6 का विस्तार होगा, साथ ही प्लेटफॉर्म 3 और 4 को ऊँचा किया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 एवं 6 का विस्तार कर 24 कोच वाली ट्रेनों के ठहराव के योग्य बनाया जायेगा. रेल परियोजना में प्लेटफॉर्म 5 एवं 6 के विस्तारीकरण के साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या 3 एवं 4 को ऊँचा करने की योजना भी शामिल की गई है. हालांकि प्लेटफॉर्म संख्या 3 एवं 4 को ऊंचा करने का कार्य पूर्व में ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण वर्तमान में यह कार्य रुका हुआ है.

प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 पर ट्रेनों की कई बोगियां रह जाती है बाहर

वर्तमान स्थिति यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 पर रुकने के बाद कुछ कोच प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाते हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं, प्लेटफॉर्म संख्या 3 एवं 4 की ऊंचाई कम होने से यात्रियों को ट्रेन से उतरने-चढ़ने में कठिनाई होती है, खासकर महिला यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.


प्लेटफॉर्म संख्या 3 व 4 के लगभग 300 मीटर हिस्से को किया जायेगा ऊंचा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 3 एवं 4 के लगभग 300 मीटर हिस्से को ऊंचा किया जायेगा, ताकि यात्रियों को ट्रेन से उतरने में सहूलियत हो सके. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 की लंबाई बढ़ाने का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन अक्टूबर माह के बाद इसके विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

ALSO READhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bhagalpur/bhagalpur-gau-hatya-signature-campaign-27-july-memorandumभागलपुर में गौ हत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू, 27 जुलाई को डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन