सीओ एवं आरओ ने लगाया जनता दरबार, 13 मामलों में 7 का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में सुनवाई करते सीओ एवं आरओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय सदर अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जमीन से जुड़े 13 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें से 7 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

विज्ञापन

लखीसराय. सदर अंचल कार्यालय में सीओ मणि भूषण कुमार एवं आरओ रौशन कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जमीन से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और कई मामलों पर विचार-विमर्श भी किया गया.

विज्ञापन


कुल13 मामले दर्ज किये गये

जनता दरबार में कुल 13 मामले दर्ज किये गये, जिन सभी मामलों पर सुनवाई की गई. नगर परिषद से संबंधित चार मामलों की सुनवाई आरओ रौशन कुमार द्वारा की गई और सभी चार मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. वहीं, शेष नौ मामलों की सुनवाई सीओ मणि भूषण कुमार ने की. इनमें से कुछ मामलों में तकनीकी कारणों से अगली तिथि दी गई, तो कुछ मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.


मामले के निष्पादन का राजस्वकर्मी को मिला निर्देश


राजस्व कर्मचारी से संबंधित मामलों में संबंधित कर्मचारी को निष्पादन कर रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया. इस अवसर पर लिपिक नाकिया खातून, डेटा एंट्री ऑपरेटर, गोपाल कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

ALSO READ लंदन तक पहुंचेगी भागलपुर की मंजूषा कला,अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ा अंग प्रदेश का गौरव


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन