लखीसराय: लंबित आवेदनों से नाराज निर्माण मजदूरों ने बीडीओ कार्यालय पर बोला धावा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय में निर्माण मजदूरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही देरी से नाराज श्रमिकों ने शीघ्र निष्पादन की मांग उठाई. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की नियमित उपस्थिति की भी मांग की गई.

विज्ञापन

लखीसराय, सूर्यगढ़ा. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) से संबद्ध निर्माण कामगार फेडरेशन की सूर्यगढ़ा इकाई की ओर से गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व निर्माण कामगार फेडरेशन के प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार ने किया. धरना के बाद फेडरेशन की ओर से महासचिव अनिल राम के हस्ताक्षर से बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया.

विज्ञापन

लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की मांग

निर्माण श्रमिकों ने मांग की कि श्रमिकों द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों की स्थानीय स्तर पर जांच कर उनका शीघ्र निष्पादन किया जाए. बिना जांच आवेदन अस्वीकृत करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की भी मांग की गयी. फेडरेशन का कहना है कि बड़ी संख्या में श्रमिकों के आवेदन लंबित हैं, जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

ऑनलाइन आवेदनों की भी समय पर हो जांच

फेडरेशन ने ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच और निष्पादन के लिए समयबद्ध व्यवस्था करने की मांग की. इसके साथ ही श्रमिकों के मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा प्रशिक्षण से संबंधित श्रमिकों की निर्धारित राशि का भुगतान कराने की मांग भी उठायी गयी.

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की नियमित उपस्थिति की मांग

श्रमिकों ने सूर्यगढ़ा स्थित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के कार्यालय में सप्ताह में कम से कम तीन दिन पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की. फेडरेशन का कहना है कि स्थानीय स्तर पर नियमित उपस्थिति रहने से निर्माण श्रमिक अपनी समस्याओं और योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान करा सकेंगे.

बाजार में निकाली गयी प्रदर्शन रैली

धरना से पहले निर्माण कामगार फेडरेशन की ओर से सूर्यगढ़ा बाजार में प्रदर्शन रैली निकाली गयी. रैली में शामिल निर्माण श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और श्रमिक हित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

फेडरेशन के पदाधिकारी और श्रमिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में निर्माण कामगार फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मनोज तांती, जिला महासचिव अनिल राम, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पंकज राम, एटक के जिला महासचिव विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और निर्माण श्रमिक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड: 1 अक्टूबर से ब्लॉक हो जाएगा इन लोगों का राशन कार्ड, पहले मिलेगा सुधार का मौका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन