सहरसा में 165 दिव्यांगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मुफ्त में मिले कृत्रिम हाथ-पैर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहरसा में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन हुआ. इस दौरान 165 जरूरतमंद दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए.

विज्ञापन

सहरसा. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा शाखा की ओर से रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का बुधवार को समापन हुआ. समापन समारोह का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा, सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद, नगर निगम उप महापौर उमर हयात गुड्डू और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गोपाल शरण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन
फोटो – कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि  फोटो – लाभुक को दिया गया कृत्रिम अंग | Prabhat Khabar Network
फोटो- लाभुक को कृत्रिम अंग सौंपते हुए

165 लाभुकों को निःशुल्क मिले कृत्रिम अंग और उपकरण

शिविर के दौरान पंजीकृत कुल 165 लाभुकों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग और विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए. इनमें कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र समेत अन्य आवश्यक उपकरण शामिल रहे. सभी उपकरण लाभुकों को निःशुल्क प्रदान किए गए.

अतिथियों ने मारवाड़ी युवा मंच की सेवा भावना को सराहा

समापन समारोह में अतिथियों ने मारवाड़ी समाज और मारवाड़ी युवा मंच की सेवा भावना की सराहना की. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराना समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है. ऐसे प्रयासों से दिव्यांगजनों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है.

सेवा के माध्यम से स्वावलंबन और आत्मसम्मान का प्रयास

मंच के जिला शाखा अध्यक्ष आदित्य मित्तल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संस्था नहीं, बल्कि युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का विचार है. मंच ने ‘सेवा परमो धर्मः’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए रक्तदान, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता और दिव्यांग सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार काम किया है. उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ उनके जीवन में स्वावलंबन और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करना है. किसी जरूरतमंद को सहारा देना ही सच्ची मानवता है और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है.

सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर को सफल बनाने में शाखा के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. अध्यक्ष आदित्य मित्तल के अलावा सुमित केजरीवाल, नितेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, बिक्रम अग्रवाल, दीक्षित खेतान, राहुल सलामपुरिया, रवि शर्मा, प्रीतम उदयपुरिया, नितेश डहलान, आयुष भीमसेरिया, आशीष अग्रवाल, शोभम अग्रवाल और नीरज पारसपुरिया सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन