घर में घुसकर महिला व नाबालिग पुत्री से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 05 Mar 2026 6:32 PM
वीरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली गांव में घर में घुसकर एक ही परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
बड़हिया वीरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली गांव में घर में घुसकर एक ही परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर आरोपियों ने एक महिला एवं उसकी 15 वर्षीय पुत्री की लोहे की रॉड तथा लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार पाली गांव निवासी राजेश सहनी ने वीरूपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि बुधवार दिन के तीन बजे गांव के ही दाहो सहनी एवं उनके पुत्र दीपक सहनी शराब के नशे में हथियारनुमा वस्तुएं लेकर उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे. आवेदन में कहा गया है कि दीपक सहनी ने उनकी पत्नी रीता देवी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी. वहीं दाहो सहनी ने उनकी 15 वर्षीय पुत्री राशी कुमारी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे राजेश सहनी को भी पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










