संघ शिक्षा वर्ग से वापस लौटे स्वयंसेवक का किया स्वागत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 7:55 PM
जिले के विभिन्न क्षेत्र के कार्यकर्ता के शिविर समापन के उपरांत शनिवार को वापस लौटने पर लखीसराय रेलवे स्टेशन पर स्थानीय कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया.
लखीसराय. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रोहतास जिला के बिक्रमगंज में छह से 21 जून तक आयोजित संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष में शामिल होने गये जिले के विभिन्न क्षेत्र के कार्यकर्ता के शिविर समापन के उपरांत शनिवार को वापस लौटने पर लखीसराय रेलवे स्टेशन पर स्थानीय कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया. जिला कार्यवाह डॉ नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकार्यवाह प्रशांत कुमार यादव, रूपेश कुमार एवं नीतीश कुमार ने पिपरिया गांव निवासी गौकर्ण कुमार, वलीपुर गांव निवासी शिवम कुमार एवं तपस्वी कुमार के साथ शहर के नया बाजार निवासी शिक्षक के रूप में शिविर में शामिल नगर कार्यवाह कविंद्र कुमार उर्फ बबलू का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया. प्रशांत ने बताया कि कार्यकर्ता निर्माण के लिए प्रतिवर्ष राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है. जिसमें स्वयंसेवक को योग व्यायाम एवं अनुशासन के साथ राष्ट्र सेवा का पाठ पढ़ाया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










