बारिश से बदल रही है शहर की तस्वीर, कूड़े से उठ रहे हैं बदबू:

Published by :Divyanshu Prashant
Published at :06 May 2026 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से बदल रही है शहर की तस्वीर, कूड़े से उठ रहे हैं बदबू:

बिखरा कूड़ा

9 एवं 10 मई को किसानों के लिए चेतावनी दी गई है कि वह खेत के काम को टाल दें इस दिन न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान 32 एवं 33 डिग्री सेल्सियस होगी वहीं 60 से 62 प्रतिशत नमी होगी.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट: बेमौसम बारिश से शहर की तस्वीर बदल रही है. गलियों में बारिश का पानी जमा हो रहा है. वहीं वार्ड नंबर 6 वार्ड नंबर 11 एवं वार्ड नंबर 13 में कूड़ा जमा हुआ है, जिससे कि उससे बदबू आ रही है. वार्ड नंबर 6 में मंदिर एवं शिक्षण संस्थान के दीवार लगे कूड़ा जमा हो चुका है. वहीं वार्ड नंबर 11 के लेमन्चूस फैक्ट्री गली में आंधी एवं तूफान के कारण कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है. वार्ड नंबर 14 के वार्ड पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि सफाई पर्यवेक्षक को कहने पर भी सफाई कर्मी को नहीं भेजा जाता है, जिसके कारण पूरा कूड़ा बिखरा हुआ है.

अगले पांच दिनों तक आसमान में छाये रहेगें बादल:

मौसम विभाग की माने तो 6 एवं 7 तारीख को धूप के साथ आसमान में बादल भी रहेंगे एवं 8 मई को न्यूनतम 24 एवं अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. वहीं 9 एवं 10 मई को आंधी तूफान के साथ वारिस होने की संभावना है. 9 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश होगी एवं न्यूनतम तापमान 24 एवं अधिकतम तापमान 33 होगा. 10 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होगा 8 मई को बूंदा बूंदी बारिश होने की संभावना है. वहीं रविवार को गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. हवा 13 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है. 9 एवं 10 मई को किसानों के लिए चेतावनी दी गई है कि वह खेत के काम को टाल दें इस दिन न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान 32 एवं 33 डिग्री सेल्सियस होगी वहीं 60 से 62 प्रतिशत नमी होगी.

बेमौसम बारिश से फसलों को हो रहा है नुकसान:

जिले में एक-दो दिन के बीच हो रही बारिश के कारण अब किसानों की फसल को नुकसान पहुंचने लगा है. किसान के जमीन पर होने वाली सब्जी का फसल कद्दू, परवल, नेनुआ एवं हरी सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है. किसान के खेतों में पानी जमा हो रहा है. जिसके कारण ककड़ी खीरा आदि को भी नुकसान पहुंच रहा है. किसान हजारों रुपये की पूंजी लगाकर सब्जियां की खेती करते हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें नुकसान सहना पड़ रहा है. सिर्फ मूंग की फसल को पानी कुछ बिगाड़ नहीं पा रहा है, लेकिन गहरी जमीन में पानी हो जाने के कारण मूंग के फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है. किसान फसल की बर्बादी देखकर काफी चिंतित हो उठे हैं.

क्या कह रहे हैं अधिकारी:

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि साफ सफाई पदाधिकारी शहर की साफ सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्हें कूड़ा जमा होने की शिकायत किये जाने पर कूड़ा हटा दिया जा रहा है. प्रतिदिन सुबह एवं शाम कूड़ा का उठाव होता है.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन