सदर अस्पताल में यूडीआइडी का लगा शिविर

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में यूडीआइडी का लगा शिविर

विज्ञापन

लखीसराय. सदर अस्पताल में दिव्यांग के यूडीआइडी के लिए शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में यूडीआइडी के लिए कुल 12 आवेदन दिया गया. सभी आवेदन को स्वीकृत कर लिया गया है. शिविर का आयोजन में भाग लेने के लिए दिव्यागों को जागरूक किया जा रहा है. शिविर में एक दिव्यांग सह मसूदन अभयपुर निवासी पंचदेव राम के पुत्र सुमन कुमार समाहरणालय परिसर में पहुंच कर डीएम मिथलेश मिश्र से मिलकर शिकायत करते हुए कहा कि उनकी दिव्यांगता सौ प्रतिशत था. जिसे घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया. दिव्यांग को 35 किलो अनाज मिलता है, लेकिन उन्हें पांच किलो अनाज दिया जाता है. डीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों का समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन