31 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Updated at : 22 Feb 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
31 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

31 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने टाउन थाना के दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर दो शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के साथ ही 31 लीटर महुआ शराब बरामद की है. जबकि इस दौरान एक शराब तस्कर फरार होने में कामयाब रहा. इस संबंध में उत्पाद थाना के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक में छापेमारी के दौरान धर्मरायचक वार्ड नंबर छह निवासी विजय चौधरी के पुत्र श्रवण चौधरी को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में छापेमारी के दौरान बालगुदर गोरियारी टोला वार्ड नंबर चार निवासी स्व. राजो सहनी के पुत्र कारू सहनी को 16 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इस दौरान बालगुदर निवासी स्व. ब्रह्मदेव सहनी के पुत्र मिथुन सहनी फरार होने में कामयाब रहा. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन