दो तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 Feb 2026 12:08 AM
विज्ञापन
उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों और सात को पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
लखीसराय.
उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों और सात को पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल नदी क्षेत्र में छापेमारी कर 93.750 लीटर शराब बरामद की गयी है, हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. वहीं चानन थाना क्षेत्र के मानपुर में पुलिस ने दो मुख्य तस्करों को दबोचा. पकड़े गये आरोपितों की पहचान लाखोचक निवासी राजेश यादव और बन्नूबगीचा निवासी अनिल कुमार के रूप में है. इनके पास से 105 लीटर शराब और एक बाइक बरामद की गयी है. बताया कि जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र बड़हिया और वाहापुल में पुलिस ने कुल सात लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में जमुई के प्रशांत कुमार, शुभम कुमार, राम रंजन कुमार, लखीसराय के रौशन कुमार, नालंदा के राहुल कुमार, बोकारो के अभिनव कुमार और बड़हिया के रंजीत कुमार शामिल हैं. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










