अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल

Updated:
विज्ञापन

लोगों के द्वारा इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

बड़हिया. स्थानीय थाना के क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों व्यक्ति को बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया. पहली घटना बड़हिया टाल जाने वाली ग्रामीण सड़क का जहां पिकअप पर सवार हो कर पूर्णिया जिले के रंगरा निवासी मुकेश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बड़हिया टाल कटनी करने जा रहा था. इसी बीच मनीष कुमार अनियंत्रित होकर पिकअप से सड़क पर गिरकर घायल हो गये. जहां मौजूद अन्य लोगों के द्वारा इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी घटना बड़हिया सीमांत के बाहरपुल के सभी अज्ञात वाहन ने मोकामा निवासी जागेश्वर प्रसाद के 45 वर्ष से पुत्र विजय कुमार को टक्कर मार दिया. जिससे विजय कुमार सड़क पर गिर कर घायल हो गया. वहीं अज्ञात वाहन चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया. ———————————————– राजेश कुमार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में खुशी लखीसराय. बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार को बनाये जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है. कांग्रेस के सूर्यगढ़ा विधान सभा के पूर्व डेलीगेट सदस्य धनंजय कुमार सत्यमूर्ति उर्फ धनंजय शर्मा, पिपरिया प्रखंड के पूर्व डेलीगेट सदस्य दिलीप कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. धनंजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश को नया नेतृत्व मिला है. कांग्रेसी युवाओं को फिर से जोश खरोश से कार्य करने का मौका मिला है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में इस बार कांग्रेस नेतृत्व बदलने से कारगार साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन