मेगा ब्लॉक का असर, कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्री हुए परेशान

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

वीरान किऊल स्टेशन

Rail Traffic: लखीसराय-आसनसोल रेलखंड पर सीतारामपुर रेलवे स्टेशन के समीप लिए गए मेगा ब्लॉक का असर सोमवार को रेल परिचालन पर साफ दिखाई दिया. धनबाद, हावड़ा, मुगलसराय समेत विभिन्न रूटों की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट

Rail Traffic: रेलवे के मेगा ब्लॉक ने सोमवार को यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी. कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं, जिससे किऊल समेत विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा.

ब्रह्मपुत्र मेल पांच से छह घंटे विलंब से

रेलवे सूत्रों के अनुसार ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से पांच से छह घंटे की देरी से चल रही है. पीरपैंती-भागलपुर होकर आने वाली इस ट्रेन के यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.

इंटरसिटी एक्सप्रेस भी प्रभावित

धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में विलंब से चल रही है. अप दिशा में ट्रेन करीब दो घंटे और डाउन दिशा में लगभग तीन घंटे लेट है. वहीं अप पूर्वा एक्सप्रेस के किऊल पहुंचने में 15 से 20 मिनट की देरी की सूचना है.

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मेगा ब्लॉक

पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे तक सीतारामपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य था. लेकिन सुबह 10 बजे से मेगा ब्लॉक शुरू होने के बाद ट्रेनों के परिचालन पर असर दिखने लगा. ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई.

यात्रियों ने जताई नाराजगी

यात्री प्रद्युम्न ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल पांच घंटे विलंब से चल रही है और पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण उन्हें प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं शशि यादव ने कहा कि उन्हें झाझा जाने के लिए पटना-धनबाद ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन स्टेशन पहुंचने के बाद ही मेगा ब्लॉक और ट्रेन की देरी की जानकारी मिली.

किऊल स्टेशन पर बढ़ी भीड़

ट्रेनों के लगातार विलंब होने से किऊल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई. कई यात्री पूछताछ काउंटर पर ट्रेन की स्थिति जानने पहुंचे, जबकि कुछ लोग मोबाइल एप और ऑनलाइन माध्यमों से ट्रेनों की लोकेशन पता करते नजर आए.

ALSO READ: नीट-यूजी में फर्जीवाड़ा बेनकाब, 30 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक संचालक निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन