पुलिस ने मारपीट मामले के फरार आरोपी और तीन शराबियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
गिरफ्तार आरोपी
Crime: सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा.
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Crime: अपराध और शराबबंदी कानून के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूर्यगढ़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक पुराने मारपीट मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन शराबियों को भी दबोच लिया.
मारपीट मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 271/24 में नामजद अभियुक्त अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी जकरपुरा नीरपुर गांव निवासी महेंद्र महतो का पुत्र है. सितंबर 2024 में हुई मारपीट की घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. एसआई अमित कुमार राजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
थाना के पास से तीन शराबी दबोचे गए
वहीं दूसरी कार्रवाई में सूर्यगढ़ा थाना के समीप तीन लोगों को नशे की हालत में पकड़ा गया. गिरफ्तार लोगों में निस्ता गांव निवासी मंटू यादव, पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा निवासी मोहम्मद अकबर और मोहम्मद कादिर शामिल हैं.
मेडिकल जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि
पुलिस ने सभी संदिग्धों को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल जांच कराई. जांच में अल्कोहल सेवन की पुष्टि होने के बाद एसआई मोहम्मद आलम के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
कोर्ट में किया गया पेश
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सोमवार को उन्हें लखीसराय कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के पालन को लेकर लगातार अभियान चला रही है.
ALSO READ: मेगा ब्लॉक का असर, कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्री हुए परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पिंटू प्रणव
प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










