ePaper

अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में महिला सहित दो जख्मी

Updated at : 20 Aug 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में महिला सहित दो जख्मी

लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की पूर्वाह्न दो अलग-अलग सड़क हादसे में महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. लखीसराय-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार की पूर्वाह्न दो अलग-अलग सड़क हादसे में महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. एक हादसा आदुपुर गांव के समीप हुआ, जहां बाइक की ऑटो से टक्कर हो गयी. हादसे में ऑटो पर सवार मानिकपुर थाना क्षेत्र के पुराना सलेमपुर निवासी सुबोध कुमार का पुत्र गौरव कुमार जख्मी हो गया. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य सूर्यगढ़ा लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. घायल युवक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र कॉलेज जाने के लिए लखीसराय जा रहा था. इधर, घटना को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सह सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष आकाश किशोर ने जानकारी से अनभिज्ञता जतायी है. वहीं इधर, सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकड़पुरा तीनमुहानी के समीप एनएच 80 पर दूध टैंकर ने एक महिला को टक्कर मार दी. हादसे में सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के गोपालपुर निवासी श्याम नंदन शर्मा की पत्नी मुन्नी देवी जख्मी हो गयी. पुलिस द्वारा घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में इलाज कराया गया. महिला खतरे से बाहर बतायी जा रही है. ग्रामीणों ने दूध टैंकर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूर्यगढ़ा थाना के थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी आकाश किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को मामूली चोट आयी है. उसे इलाज के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन