फरार शराब तस्कर के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, 30 दिन में सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

Updated:
विज्ञापन
अमहरा पुलिस ने मोरमा गांव में फरार शराब तस्कर के घर चिपकाये इश्तिहार

फोटो - मोरमा गांव में इश्तिहार चिपकाती अमहरा थाना के पुलिस | Prabhat Khabar Network

Lakhisarai News: अमहरा पुलिस ने मोरमा गांव में फरार शराब तस्कर शंकर मांझी के घर इश्तिहार चिपकाया है। 30 दिनों में आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Lakhisarai News: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अमहरा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को पुलिस ने मोरमा गांव पहुंचकर आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया और 30 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तय समय में सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

शराब तस्करी के मामले में चल रहा है फरार

अमहरा थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि अमहरा थाना कांड संख्या 84/25 के तहत मोरमा गांव निवासी जागेश्वर मांझी के पुत्र शंकर मांझी शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा है. न्यायालय के निर्देश पर उसके घर इश्तिहार चिपकाया गया है.

30 दिनों में आत्मसमर्पण करने का निर्देश

पुलिस ने आरोपी को 30 दिनों के भीतर सक्षम न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. यदि निर्धारित अवधि के भीतर वह सरेंडर नहीं करता है तो न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

छापेमारी के दौरान शराब छोड़कर भागा था आरोपी

थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार झा के नेतृत्व में 6 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर मोरमा गांव में छापेमारी की गई थी. पुलिस को देखकर आरोपी शंकर मांझी मौके से फरार हो गया था.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर के पास झाड़ियों से 5 लीटर महुआ शराब बरामद की थी. इसके बाद से आरोपी लगातार फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी

अमहरा थाना पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी और अन्य मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी फरार आरोपी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन