सदर अस्पताल लखीसराय में शनिवार का OPD-इमरजेंसी रोस्टर जारी, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मिलेगी OPD सेवा
सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network
लखीसराय सदर अस्पताल में शनिवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए चिकित्सकों का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अपनी सुविधा अनुसार आप निर्धारित समय पर डॉक्टरों से मिल सकते हैं. यहां जानें विस्तृत जानकारी.
लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में शनिवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग सेवाओं में चिकित्सकों की ड्यूटी तय की है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार, मॉर्निंग OPD सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इवनिंग OPD दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.
आपके शहर में
दो पालियों में चलेगी OPD
शनिवार को मॉर्निंग जनरल OPD में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ संगीता राय और डॉ मणिभूषण कुमार मरीजों को देखेंगे. आयुष OPD में इसी अवधि में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी.
इवनिंग जनरल OPD दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें डॉ संजय कुमार मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगे. इवनिंग आयुष OPD में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.
गायनी OPD में भी डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
शनिवार को गायनी OPD में डॉ संगीता राय और डॉ कुमार अमित की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला मरीज निर्धारित OPD समय में संबंधित चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगी.
IPD में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी
सदर अस्पताल के IPD रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ तीरथा मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार मरीजों के लिए ड्यूटी पर रहेंगे.
इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर
इमरजेंसी सेवा के लिए भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय इमरजेंसी में मरीजों को चिकित्सा सुविधा देंगे.
SNCU में भी तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती
शनिवार को SNCU में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ पवन कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणिभूषण कुमार की ड्यूटी रहेगी. इस तरह नवजात शिशुओं के इलाज के लिए SNCU में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए