नीट यूजी परीक्षा फर्जीवाड़ा की : रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी भेजे गए जेल, सरगना पुलिस के रडार पर

Updated:
विज्ञापन
नीट यूजी परीक्षा फर्जीवाड़ा: 72 घंटे की रिमांड पूरी, सभी आरोपी भेजे गये जेल

पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त.| Prabhat Khabar Network

NEET UG Scam : NEET UG परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच तेज हो गई है. तीन दिनों की पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगनाओं रविशंकर उर्फ सम्राट और प्रमोद यादव को पुलिस ने रडार पर लिया है. उनकी गिरफ्तारी से पूरे नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है.

विज्ञापन

NEET UG Scam : लखीसराय के चर्चित NEET UG परीक्षा फर्जीनीट यूजी परीक्षा फर्जीवाड़ा की : रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी भेजे गवाड़ा मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की कार्रवाई लगातार जारी है. 72 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को वापस जेल भेज दिया गया. पूछताछ के अंतिम दिन शनिवार देर शाम तक ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो समेत वरिष्ठ अधिकारी तेतरहाट थाना में मौजूद रहे और आरोपियों से गहन पूछताछ की.

पूछताछ में मिले कई अहम सुराग

सूत्रों के अनुसार, तीन दिनों तक चली मैराथन पूछताछ में जांच एजेंसी को परीक्षा फर्जीवाड़े से जुड़े कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले सुराग मिले हैं. जांच के बाद सॉल्वर गैंग के कथित मुख्य सरगना रविशंकर उर्फ सम्राट और प्रमोद यादव सीधे पुलिस के रडार पर आ गए हैं. दोनों की गिरफ्तारी के लिए ईओयू की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

29 अभियुक्तों से हुई आमने-सामने पूछताछ

गौरतलब है कि 10 जुलाई को कोर्ट के आदेश के बाद नीट परीक्षा धांधली मामले में गिरफ्तार 30 अभियुक्तों में से 29 को पुलिस रिमांड पर लेकर आमने-सामने पूछताछ की गई. एक अन्य अभियुक्त को कोर्ट के अगले आदेश के बाद रिमांड पर लिया जाएगा.

मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी पर टिकी जांच

ईओयू अधिकारियों का मानना है कि रविशंकर उर्फ सम्राट और प्रमोद यादव की गिरफ्तारी के बाद पूरे फर्जीवाड़ा नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है. जांच एजेंसी अब जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मजबूत केस पेश करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें : किऊल स्टेशन के गुड्स सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते CBI ने दबोचा, सहयोगी भी गिरफ्तार


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन