लखीसराय के राजमणि प्रसाद सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

केंद्रीय शहरी विकास एवं निर्माण मंत्री मनोहर लाल खट्टर से सम्मान प्राप्त करते अधीक्षण अभियंता राजमणि प्रसाद सिंह | Prabhat Khabar Network
CPWD DG Medal : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के स्थापना दिवस पर अधीक्षण अभियंता राजमणि प्रसाद सिंह को प्रशासन एवं प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए डायरेक्टर जनरल मेडल मिला.
CPWD DG Medal : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के स्थापना दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में लखीसराय निवासी अधीक्षण अभियंता राजमणि प्रसाद सिंह को अखिल भारतीय स्तर पर 'डायरेक्टर जनरल मेडल' से सम्मानित किया गया. केंद्रीय शहरी विकास एवं निर्माण मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया.
प्रशासन और प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य का मिला सम्मान
राजमणि प्रसाद सिंह को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, प्रशिक्षण व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए डायरेक्टर जनरल मेडल से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार विभाग के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है.
लखीसराय के लिए गौरव का क्षण
राजमणि प्रसाद सिंह लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 स्थित नया टोला मोहल्ले के निवासी हैं. वे सूर्यगढ़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह के अनुज हैं. उनकी इस राष्ट्रीय उपलब्धि से जिले और पूरे बिहार में खुशी का माहौल है.
युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राजमणि प्रसाद सिंह की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने अपने कार्यों से न केवल विभाग का, बल्कि बिहार और लखीसराय का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है.
कई गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर शिक्षाविद प्रो. अंजनी आनंद, चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरीय सदस्य ओम प्रकाश साह, अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव प्रेम कुमार, आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, संकल्प संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार केडिया उर्फ पप्पू केडिया, अंकित केडिया, विमल वर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रियरंजन सिंह, एचएम जटाशंकर शर्मा सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










