शिवशंकर सिंह को गोली मारने के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 5:39 PM

विज्ञापन

शिवशंकर सिंह को गोली मारने के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरदोखर गांव में शुक्रवार की दोपहर दो सहोदर भाइयों में ट्रैक्टर की हिस्सेदारी को लेकर काफी कहासुनी हुई. जिसमें बड़े भाई बमबम सिंह ने अपने ही सहोदर भाई शिवशंकर सिंह के बथान पर जाकर उसकी बांधी हुई गाय को खोलकर भगा दिया था. जिस पर शिवशंकर सिंह जब अपनी गाय को बथान पर फिर बांधने गये तो कहा सुनी होने लगी तथा इसी दौरान बड़ा भाई बमबम सिंह अपने घर से देशी कट्टा लेकर आया और छोटे भाई शिवशंकर के सिर में गोली मार दी. मामले में पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें पहली प्राथमिकी एसआइ सचिघर सिंह के बयान पर घटना के बाद एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किये जाने को लेकर कामेश्वर सिंह के पुत्र बमबम सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दूसरी ओर घायल शिवशंकर सिंह की पत्नी सोनी देवी के आवेदन के आलोक में बमबम सिंह एवं उसकी पत्नी फुटुस देवी खिलाफ घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं घायल शिवशंकर सिंह पीएमसीएच में भर्ती है तथा उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन